NIA कश्मीर से गिरफ्तार DSP देवेन्द्र सिंह को दिल्ली लाएगी , पूछताछ में किए अहम खुलासे

NIA कश्मीर से गिरफ्तार DSP देवेन्द्र सिंह को दिल्ली लाएगी , पूछताछ में किए अहम खुलासे

आतंकवादियों के साथ सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किए गए जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) देवेन्द्र सिंह को इस सप्ताहांत में दिल्ली लाया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सूत्रों ने दी। एनआईए बर्खास्त अधिकारी से गुरुवार को जम्मू में पूछताछ कर रही है। एनआईए आतंकवादियों की मदद करने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू लाया गया था और गुरुवार को उसे एनआईए कोर्ट से औपचारिक रिमांड पर लिया जाएगा। बुधवार को एनआईए द्वारा श्रीनगर में सिंह के आवासों पर फिर से छापे मारे गए। सिंह को 11 जनवरी को एक वाहन में दो आतंकवादियों- नावेद बाबू और रफी अहमद के साथ ही एक वकील इरफान अहमद को जम्मू ले जाते समय पकड़ा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों और वकील के जम्मू से पाकिस्तान जाने की योजना थी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मामला एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया था। सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उसे सम्मान के तौर पर दिए गए पदक और प्रमाण पत्र भी सोमवार को वापस ले लिए। आपको बताते जाए कि 11 जनवरी को डीएसपी दविंदर सिंह और अन्य दो के साथ यात्रा के दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दिन का चीफ नवीद बाबू गिरफ्तार किया गया था।
नवीद साउथ एंड सेंट्रल कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दिन के ऑपरेशन की कमान संभालता था। आतंकी नवीद बाबू हिजबुल मुजाहिद्दिन से जुड़े अपने साथियों तक विस्फोटक पहुंचाने वाला था। हिजबुल के ये आतंकी जडूरा में आतंकी हमला करने की फिराक में थे और पुलवामा के पास नीवा-पखेरपोरा सड़क पर आईईडी बिछाने की योजना थी। नवीद बाबू को आतंकियों की भर्ती करने वाला मास्टर बताया जा रहा है और वह आईईडी का एक्सपर्ट है।

Read More मुंबई: म्यांमार में साइबर गुलामी केंद्रों में भारतीयों की तस्करी; व्यक्ति गिरफ्तार 

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला