महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार डेंगू से पीड़ित...

Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar suffering from dengue...

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार डेंगू से पीड़ित...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार डेंगू से पीड़ित हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अजित को चिकित्सीय निगरानी में रहने और अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार डेंगू से पीड़ित हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अजित को चिकित्सीय निगरानी में रहने और अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होने पर मीडिया की अटकलों पर मैं बताना चाहूंगा कि उन्हें डेंगू होने की पुष्टि कल ही हुई है। पटेल ने पोस्ट में यह भी कहा, ‘‘अजित पवार अपनी सार्वजनिक सेवा जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। एक बार जब वह स्वस्थ हो जाएंगे तो वह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों को जारी रखने के लिए पूरी शक्ति के साथ लौटेंगे।’’

Read More लातूर : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी; तीन गिरफ्तार