शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल पर FIR, अस्पताल के डीन से शौचालय साफ कराने के मामले में बढ़ीं मुश्किलें

FIR against Shiv Sena MP Hemant Patil, difficulties increased in getting the hospital dean to clean the toilet

शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल पर FIR, अस्पताल के डीन से शौचालय साफ कराने के मामले में बढ़ीं मुश्किलें

 

शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र में नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। उनपर आरोप है कि उन्होंने डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्यवाहक डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से जबरन शौचालय साफ कराया।

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

पुलिस पाटिल से पूछताछ करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन्स एंड मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस (हिंसा और संपत्ति के नुकसान या नुकसान की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

गौरतलब है, नांदेड़ का सरकारी अस्पताल आजकल काफी चर्चाओं में बना हुआ है। हाल ही में यहां 31 लोगों के मरने की खबर सामने आई थी।

Read More ठाणे में अवैध छात्रावास से 29 बच्चों को बचाया गया, पांच पर मुकदमा

दरअसल, शिवसेना सांसद द्वारा डॉक्टर वाकोडे से सफाई कराने का मामला तब सामने आया, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कथित तौर पर हेमंत पाटिल को डीन पर चिल्लाते देखा जा सकता है। उन्होंने गुस्से में डीन को शौचालय साफ करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीन से कहा कि आपके पास शौचालय में एक मग भी नहीं हैं और आप उन लोगों पर चिल्लाते हैं जो शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं। क्या आप डॉक्टर और डीन अपने घर पर इसी तरह का व्यवहार करते हैं?

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

Tags: