गुजरात में फिर टूटा पुल, ट्रक और कई गाड़ियां नदी में गिरीं

Bridge broken again in Gujarat, trucks and many vehicles fell into the river

गुजरात में फिर टूटा पुल, ट्रक और कई गाड़ियां नदी में गिरीं

गुजरात (Gujarat) के सुरेंद्रनगर जिले ( Sundernagar District) में रविवार (24 सितंबर) को एक पुराना पुल ढह (Bridge Collapse) गया। घटना जिले के वस्तादी गांव (Vastadi Village) के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 10 लोगों के डूबने की खबर है। हालांकि, इनमें से 6 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य जारी है।

कानून प्रवर्तन और सरकारी अधिकारी दोनों घटनास्थल पर पहुंचे बचाए गए लोगों को चिकित्सा उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों जाया गया। सभी लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी तलाश जारी है।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

डंपर के गुजरने से ढहा पुल: कलेक्टर

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

जिला कलेक्टर केसी संपत के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग को चूरा तहसील से जोड़ने वाला पुल 40 साल पुरानी संरचना थी। अधिकारियों ने भारी वाहनों के लिए पुल तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी थी। ऐसा प्रतीत होता है। कि एक डंपर के ऊपर से गुजरने की कोशिश के बाद पुल ढह गया। कलेक्टर ने कहा कि पुल को पहले ही सड़क और भवन विभाग को दिया गया है और एक नई संरचना बनाने की मंजूरी भी दे दी गई है। 

Read More वसई में अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2 शख्स की डूबने से मौत !

एक साल पहले मोरबी में पुल ढह गया था इससे पहले अक्टूबर 2022 में मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल सस्पेंशन ब्रिज ढह गया था। इस हादसे में 350 से ज्यादा लोग नदी में गिर गये थे। करीब 160 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में रखरखाव और प्रबंधन से जुड़े ओरेवा समूह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

Tags:

Related Posts