नासा ने दिखाई चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट की तस्वीर

NASA showed the picture of the landing site of Chandrayaan-3

नासा ने दिखाई चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट की तस्वीर

भारत का मिशन चंद्रयान- 3 लगातार दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक विशेष फोटो जारी कर चांद की मिट्टी के संपर्क में आए लैंडर विक्रम के धुएं से निकली रोशनी दिखाई है। नासा ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग साइट की फोटो लेकर यहां से साउथ पोल की दूरी भी बताई है।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी एक विशेष तस्वीर जारी की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लगातार चंद्रमा पर चंद्रयान- 3 के पहुंचने के बाद से फोटो जारी कर रहा है। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी एक विशेष फोटो जारी की है। नासा ने उस स्थान की फोटो अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर साझा की है, जहां चंद्रयान-2 उतरा था। चंद्रमा पर लैंडिंग के ठीक चार दिन बाद यानी 27 अगस्त को की कक्षा में घूम रहे नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने तस्वीर खींची थी।

Read More मुंबई : रेल पटरियों के बीच बाड़बंदी पर होर्डिंग लगाएगा पश्चिमी रेलवे 

 

Read More महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष अधिवेशन शनिवार से शुरू होगा

तस्वीर जारी करने के साथ ही नासा ने चंद्रयान मिशन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा गया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर है । लैंडिंग के चार दिन बाद एलआरओ ने लैंडर का एक तिरछा दृश्य यानी 42 डिग्री स्लीव कोण हासिल किया। साथ ही कहा कि लैंडर के आसपास दिख रही रोशनी लैंडर के धुएं के चांद की मिट्टी के संपर्क में आने से बनी है।

Read More जल्द मुंबई-अहमदाबाद के बीच ट्रेनों की स्पीड में बढ़ाेतरी 

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम 
मुंबई : फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने बड़ा गिरोह पकड़ा
मुंबई : इंडिगो एयरलाइन का संकट;  चेक-इन किए गए सामान के गुम होने की शिकायत 
मुंबई : यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख किया; सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास पर यात्रियों की झुका, दोनों ही क्लास में रिग्रेट