मुंबई और उसके उपनगरों को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक मोदक सागर झील उफान पर

Modak Sagar lake, one of the seven reservoirs that supplies drinking water to Mumbai and its suburbs, is in spate.

मुंबई और उसके उपनगरों को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक मोदक सागर झील उफान पर

 

मुंबई और उसके उपनगरों को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक मोदक सागर झील जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उफान पर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले ठाणे में वैतरणा नदी पर बनी मोदक सागर झील पूरी तरह भर गई और उसका पानी बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 52 मिनट पर बाहर आने लगा है। लगातार बारिश होने की वजह से विहार, तानसा और तुलसी के बाद इस मानसून सीजन में उफान पर आने वाली यह चौथी झील है।

Read More गोरेगांव मुलुंड सुरंगों के लिए पुनर्संरेखण को बीएमसी की मंजूरी

ठाणे जिला सूचना अधिकारी मनोज सनप ने बताया झील के उफान पर आने के बाद बांध के दो द्वार खोलकर छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तुलसी झील इस साल सबसे पहले 20 जुलाई को उफान पर आ गई थी। मुंबई, ठाणे और नासिक जिले में स्थित सात जलाशयों भाटसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से मुंबई को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय निकाय प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को सुबह ये जलाशय अपनी क्षमता के 68 फीसदी तक भर चुके हैं।

Read More मुंबई : 35 वर्षीय गृहिणी ने खुद को साइबर धोखाधड़ी से बचाया

ज्ञात हो कि जलग्रहण क्षेत्रों में कम बारिश के चलते झीलों में पानी का स्तर काफी नीचे आ गया था, जिसके कारण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक जुलाई से पानी की आपूर्ति 10 फीसदी घटा दी थी। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि महानगर में पोवई झील इस माह के शुरु में ही उफान पर आ गई थी, लेकिन इसके पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता। ठाणे जिले में बारवी बांध अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने वाला है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे बांध का जलस्तर 71.40 मीटर था, जबकि72.60 फुट तक पानी के पहुंचने के बाद यह उफान पर आ जाएगा।

Read More नवी मुंबई:  मां पर हमला करने और मेहनत की कमाई चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा  पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा 
ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
मुंबई : राज्य में 448 इंस्पेक्टरों की लिस्ट जारी; असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर किया जाएगा प्रमोट 
मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम