मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में तकरीबन डेढ़ महीने पहले 15 साल की एक लड़की की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा

मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में तकरीबन डेढ़ महीने पहले 15 साल की एक लड़की की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा

मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में तकरीबन डेढ़ महीने पहले 15 साल की एक लड़की की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 15 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने 3 अक्टूबर को पालघर के तलासरी स्थित एक नाले से 15 साल की एक लड़की की अधजली लाश बरामद की थी। तकरीबन डेढ़ महीने के बाद पुलिस को हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर लड़की के पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक को हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक मृतक लड़की 9वीं क्लास की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ कांदिवली पूर्व, पोइसर के जनैया कंपाउंड में रहती थी। वह 1 अक्टूबर की दोपहर अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब थी इसको उसके माता- पिता को उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परेशान होकर उन्होंने समता नगर पुलिस स्टेशन में उसकी लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मामला मुंबई के कांदिवली पूर्व के समता नगर पुलिस थाने में दर्ज हुआ पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे सबूत मिलने पर उसने पड़ोस में रहने वाले अजय अशोक बेनवंची को गिरफ्तार किया।

Read More मुंबई : आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 15 दुकानें प्रभावित, कोई घायल नहीं

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। कोई पास पड़ोस का लड़का अगर लड़की के घर आता था तो उसे बुरा लगता था। 1 अक्टूबर को उसने लड़की को बहाने से अपने घर बुलाया और बलात्कार करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने लड़की के सिर पर बोतल दे मारी। जिसके बाद लड़की बेहोश हो गई और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने प्लास्टिक की एक बड़ी थैली में युवती का लाश डाल कर रात में बाईक से तलासरी ले गया। वहां एक नाले के पास लाश को फेंक दिया और बाईक से पेट्रोल निकाल कर लाश को जलाने की कोशिश की। 3 अक्टूबर को युवती की अधजली लाश तलासरी पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद समता नगर पुलिस लडकी के मां को तलसरी ले गई जिसने बेटी की लाश को पहचान लिया। इसके बावजूद पुलिस ने लड़की की लाश का और मां के डीएनए का मिलान किया जिससे साबित हुआ की मां सही थी। इस दौरान समता नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। अन्य लोगों के साथ अजय को भी पुछताछ के लिए बुलाया था। फोन नंबर मागने पर युवक ने अपना मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। इसी दौरान जांच टीम को पता चला की उसके पास एक दुसरा मोबाइल नंबर भी है। उसका लोकेशन की जांच की तो पता चला की एक अक्टूबर की रात को वह तलसरी में था। कड़ाई से पूछने पर उस युवक ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। जांच के दौरान समता नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को फरार होने से पहले ही धर दबोचा।

Read More मुंबई पहुंचे पुणे के ड्राइवर, बाइक टैक्सी पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

Tags: