मुंबई, पुणे समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी में रहेगी गर्मी

Rainfall alert in districts of Maharashtra...

मुंबई, पुणे समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी में रहेगी गर्मी

एक तरफ महाराष्ट्र में बारिश की भविष्यवाणी की गई है, लेकिन कुछ जिलों में अभी तक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में जानते हैं क‍ि महाराष्ट्र में किन जिलों को बारिश की चेतावनी दी गई है और किन जिलों को गर्मी पड़ने की बात कही गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र के एक हिस्से में बेमौसम बारिश हुई और फिर चक्रवाती तूफान आ गया। इन सबके बीच जनता चिंतित हैं क्योंकि मानसून में देरी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को भविष्यवाणी की थी कि महाराष्ट्र और देश में रुकी मानसून यात्रा 23 जून से फिर से शुरू हो सकती है। इस बीच मुंबई, कोंकण समेत अलग-अलग जगहों पर हल्की बौछारें पड़ रही हैं। वहीं आसमान में भी बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है...Rainfall alert in districts of Maharashtra...

images - 2023-06-16T165025.987

Read More ठाणे में एमएसीटी ने लड़की को दिया छह लाख का मुआवजा

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने के कारण लू के थपेड़े भी पड़ रहे हैं। आज (16) मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज नंदुरबार, जलगांव और धुले शहरों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

मौसम व‍िभाग की माने तो मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, नासिक, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, परभणी और आसपास के जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं सांगली, सोलापुर, बीड, लातूर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल जिलों में मौसम सूखा रहेगा। ऐसे में यहां को लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी...Rainfall alert in districts of Maharashtra...

Read More महायुति सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 6,740 किसानों ने आत्महत्या की - अंबादास दानवे 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 18 से 21 जून के बीच दक्षिण पश्चिम मानसून की आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित हो रही हैं। लेकिन गुरुवार को जारी अगले चार सप्ताह के पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 22 जून के सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश की संभावना भी कम है। मॉडल के अनुसार, 23 जून से, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है....Rainfall alert in districts of Maharashtra...

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

मौसम विभाग के अधिकारी अनुपम कश्यपी ने बताया कि महाराष्ट्र से केरल तक अरब सागर में दबाव बनने से अरब सागर में मानसून को बढ़ावा मिलेगा। 18 से 22 जून के बीच पुणे और मुंबई में मानसून प्रवेश कर सकता है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ विदर्भ में भी मानसून के प्रवेश के लिए हमें कुछ और समय का इंतजार करना होगा...Rainfall alert in districts of Maharashtra...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा  पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा 
ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
मुंबई : राज्य में 448 इंस्पेक्टरों की लिस्ट जारी; असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर किया जाएगा प्रमोट 
मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम