एजाज खान को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी , मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया एजाज खान

Supreme Court granted bail to Ejaz Khan, Ejaz Khan was released from Arthur Road Jail in Mumbai

 एजाज खान को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी , मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया एजाज खान

मुंबई : रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में नजर आए एजाज खान (Ajaz Khan) को साल 2021 में ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। दो साल से जेल में सजा काट रहे एजाज खान को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। एजाज खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया एजाज खान की फैमिली 2 साल से कोर्ट उनकी रिहाई के लिए केस लड़ रही थी। साल 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एजाज खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। अब आखिरकार ने देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने एजाज खान को जमानत दे दी है।

एजाज खान की जेल से रिहाई से उनकी फैमिली काफी खुश है। एजाज खान की पत्नी आयशा खान का कहना है, 'ये हमारे लिए खुशी का पल है और हम उन्हें अपने साथ घर पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते। इन दो वर्षों में हमने उन्हें बहुत याद किया है।' एजाज खान को लेने के लिए उनकी फैमिली के मेंबर्स पहुंचे थे। बताते चलें कि एजाज खान ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के अलावा 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आए चुके हैं। इसके साथ ही एजाज खान ने 'दीया और बाती हम', 'मिट्टी की बन्नो', 'करम अपना अपना' सहित कई टीवी शो में काम किया है।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Tags: