मेरी चिट्ठी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का निश्चय कर लिया

मेरी चिट्ठी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का निश्चय कर लिया

उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी की लापरवाही से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। मीडिया में दिए गए अपने बयान में कहा है कि मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का ख्याल मेरे दिमाग में उसी समय आ गया था, जब बार-बार कोशिशों के बाद भी 16 मई को लिखी गई मेरी चिट्ठी पर तत्कालीन मुंबई कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मेरी चिट्ठी पर कोई एक्शन तो नहीं लिया, उल्टा मेरी चिट्ठी में लिखी गई गोपनीय बातें मीडिया को भी लीक कर दी गई। ये मेरे विचार में मेरे साथ धोखा था। ऐसे समय में जब कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस को डूबता जहाज समझकर पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं। वहीं अब इस फेहरिस्त में बालीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का नाम भी शामिल हो गया है।

अपनी शिकस्त के लिए कांग्रेस के ही कुछ नेताओं पर भीतरघात का इल्जाम लगाया

Read More मुंबई : बिजली बिल का नाम बदलने के बहाने बुजुर्ग महिला से 25 लाख की ठगी

उर्मिला ने 2019 आम चुनावों में उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गई थीं। उर्मिला ने अपनी शिकस्त के लिए कांग्रेस के ही कुछ नेताओं पर भीतरघात का इल्जाम लगाया था। इस संबंध में उन्होंने पार्टी को शिकायती चिट्ठी भी लिखी थी। किन्तु उर्मिला का आरोप था कि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने उनका वो पत्र मीडिया में लीक कर दिया है। अब उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए मीडिया में बयान जारी किया है।

Read More मुंबई : 12 साल की बच्ची के पेट से निकला एक किलो बालों का गुच्छा, चार साल से बाल खाने की थी आदत

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत