शिवसेना नेता व विधायक भास्कर जाधव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Shiv Sena leader and MLA Bhaskar Jadhav lashed out at BJP

शिवसेना नेता व विधायक भास्कर जाधव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

दादर पुलिस स्टेशन के बाहर फायरिंग सदा सरवणकर ने नहीं की है। यह पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है। सरवणकर को दी गई क्लीनचिट पर भास्कर जाधव ने ईडी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके पहले जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हुए थे। उनकी ईडी और सीबीआई ने जांच की। उन लोगों को भाजपा में जाने के बाद उन्हें क्लीन चिट मिलती गई।

मुंबई : भ्रष्टाचार में लिप्त हो व किसी अन्य राजनीतिक दल से जुड़े हो तो भाजपा में चले जाओ। वहां तुम्हें ईडी, सीबीआई से मुक्ति मिल जाएगी। भाजपा की ओर से जिस प्रकार से भ्रष्टाचार से जुड़े नेताओेंं को क्लीन चिट दी जा रही है, उसे लेकर शिवसेना नेता व विधायक भास्कर जाधव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। दादर में गणेश उत्सव के दौरान हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर को क्लीनचिट दी है।

दादर पुलिस स्टेशन के बाहर फायरिंग सदा सरवणकर ने नहीं की है। यह पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है। सरवणकर को दी गई क्लीनचिट पर भास्कर जाधव ने ईडी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके पहले जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हुए थे। उनकी ईडी और सीबीआई ने जांच की। उन लोगों को भाजपा में जाने के बाद उन्हें क्लीन चिट मिलती गई।

Read More पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

सदा सरवणकर भाजपा सरकार में एक गुट के विधायक हैं। इसलिए उन्हें क्लीन चिट मिलनी चाहिए थी और उन्हें क्लीन चिट मिली। इसी प्रकार फोन टैपिंग मामले में रश्मि शुक्ला को क्लीन चिट मिली। इसके साथ ही १०० करोड़ वसूली के झूठे आरोप करने के बाद भी परमवीर सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवाब मलिक पर भाजपा को राष्ट्रद्रोही होने का शक है और राहुल शेवाले, जो अब शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं, उन्होंने अपने एक घंटे के साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि दाऊद से जुड़ी एक महिला को वित्तीय सहायता दी थी। फिर भाजपा की देशभक्ति कहां चली जाती है? ऐसा सवाल उन्होंने किया।

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस