मुंबई के विले पार्ले में रंग भरा गुब्बारा लगने से 41 वर्षीय कारोबारी व्यक्ति की मौत... जांच में जुटी पुलिस

41-year-old businessman dies after being hit by a colored balloon in Mumbai's Vile Parle... Police engaged in investigation

मुंबई के विले पार्ले में रंग भरा गुब्बारा लगने से 41 वर्षीय कारोबारी व्यक्ति की मौत... जांच में जुटी पुलिस

विले पार्ले पुलिस ने मामला पंजीकृत करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप धावडे विले पार्ले पूर्व के शिवाजी नगर में सिद्धिविनायक सोसायटी में रहते थे। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि लोगों के समूह ने उनपर प्लास्टिक के गुब्बारे फेंके थे जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात 10:30 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारी भरत गुरव ने बताया कि घटनास्थल पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है।

मुंबई : मुंबई के विले पार्ले में होली मना रहे लोगों द्वारा फेंके गए गुब्बारे से एक 41 वर्षीय कारोबारी दिलीप धावडे की मौत हो गई। मृत कारोबारी के भाई शशिकांत धावडे ने बताया कि होलिका दहन के दौरान दिलीप कुछ सामान लेने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में दो समूह एक दूसरे पर रंग भरे गुब्बारे फेंक रहे थे। इसी बीच एक गुब्बारा उनके भाई के सिर पर जा लगा, जिसकी वजह से वो जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विले पार्ले पुलिस ने मामला पंजीकृत करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप धावडे विले पार्ले पूर्व के शिवाजी नगर में सिद्धिविनायक सोसायटी में रहते थे। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि लोगों के समूह ने उनपर प्लास्टिक के गुब्बारे फेंके थे जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात 10:30 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारी भरत गुरव ने बताया कि घटनास्थल पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

मृतक के करीबी दोस्त भास्कर मलंकर ने कहा कि मेरे दोस्त पर किसी ने पानी से भरा हुआ गुब्बारा फेंका, जिसकी वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं केवल मौके पर मौजूद था, हमने देखा कि होली खेल रहे स्थानीय निवासियों ने उस पर पानी से भरे प्लास्टिक गुब्बारे फेंके। मृत कारोबारी के परिवार में उनकी पत्नी दर्शिका और दो बच्चे स्वरा (12) और गौरेश (7) हैं। परिजनों और करीबियों ने प्लास्टिक के गुब्बारे फेंकने वालों के लिए सजा की मांग की है। 

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर