महाराष्ट्र के पंढरपुर में तेज रफ़्तार कार की टक्कर में गई 5 साल के नाती और नानी की जान... अन्य तीन घायल
5-year-old grandson and grandmother killed in speeding car accident in Pandharpur, Maharashtra, three others injured
महाराष्ट्र के पंढरपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में नानी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक नानी का नाम द्रौपदा शिवाजी अटपडकर और नाती का नाम सिद्धेश्वर कालेल हैं। इस भीषण टक्कर में लड़के के पिता नामदेव कालेल और उसकी मां रुक्मिणी कालेल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पंढरपुर : महाराष्ट्र के पंढरपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में नानी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक नानी का नाम द्रौपदा शिवाजी अटपडकर और नाती का नाम सिद्धेश्वर कालेल हैं। इस भीषण टक्कर में लड़के के पिता नामदेव कालेल और उसकी मां रुक्मिणी कालेल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसका इलाज सांगोला के अस्पताल में चल रहा है। मिली हुई जानकारी के अनुसार, कालेल परिवार रोजगार के सिलसिले में मुंबई जा रहा था। वे पंढरपुर-अटपडी मार्ग पर शेरेवाडी के पास सड़क के किनारे खड़े होकर ट्रैवल्स की राह देख रहे थे। इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार आ गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते इस कार ने कालेल परिवार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार सीधे दुकान में जा घुसी। जिस वजह से दुकान की दीवार गिर गई।
इस भयानक हादसे में द्रौपदा शिवाजी अटपड़कर की कार के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सिद्धेश्वर कालेल के ऊपर दुकान की दीवार गिरने से मौत हो गई। इस भंयकर हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से इलाके में काफी सनसनी है। पुलिस ने इस मामले में कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में शामिल कार एक राजनीतिक नेता की बताई जा रही है।


