grandmother died
Maharashtra 

महाराष्ट्र के पंढरपुर में तेज रफ़्तार कार की टक्कर में गई 5 साल के नाती और नानी की जान... अन्य तीन घायल

महाराष्ट्र के पंढरपुर में तेज रफ़्तार कार की टक्कर में गई 5 साल के नाती और नानी की जान... अन्य तीन घायल महाराष्ट्र के पंढरपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में नानी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक नानी का नाम द्रौपदा शिवाजी अटपडकर और नाती का नाम सिद्धेश्वर कालेल हैं। इस भीषण टक्कर में लड़के के पिता नामदेव कालेल और उसकी मां रुक्मिणी कालेल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More...

Advertisement