NMMC ने शुरू की विशेष अभय योजना... नवी मुंबई में संपत्ति कर के बकायेदारों को राहत

NMMC launches special Abhay scheme... Relief to property tax defaulters in Navi Mumbai

NMMC ने शुरू की विशेष अभय योजना... नवी मुंबई में संपत्ति कर के बकायेदारों को राहत

नवी मुंबई महानगरपालिका की आय का सबसे बड़ा स्रोत है। जिसे वसूलने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर ने विशेष अभय योजना शुरू की है। जो संपत्ति कर के बकाएदारों के लिए राहत की बात कही जा रही है। यह योजना 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी।

नवी मुंबई : संपत्ति कर नवी मुंबई महानगरपालिका की आय का सबसे बड़ा स्रोत है। जिसे वसूलने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर ने विशेष अभय योजना शुरू की है। जो संपत्ति कर के बकाएदारों के लिए राहत की बात कही जा रही है। यह योजना 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि विगत दो साल के दौरान कोविड की वजह से कई लोगों के उद्योग, व्यवसाय और नौकरियां भी प्रभावित हुई हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर ने उक्त विशेष अभय योजना लागू की है, जिसमें 15 मार्च तक बकाएदारों के संपत्ति कर की राशि पर लगी दंड की राशि में 75 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी।

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया

इसके बाद 31 मार्च 2023  तक 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। साल 2022-23 का वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है। इससे पूर्व संपत्ति कर की बकाया राशि में राहत देकर उसे वसूल करने का प्रयास महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा किया जा रहा है। संपत्ति कर के बकाएदार उक्त योजना का लाभ उठाएं, ऐसी अपील नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर ने की है।

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों में अब तक कुल 3 लाख 29 हजार 296 संपत्तियों का आकलन किया गया है। जिनमें से 2 लाख 63 हजार 97 आवासीय, 60 हजार 85 गैर-आवासीय और 6 हजार 114 औद्योगिक संपत्तियों को समावेश हैं। महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर के अनुसार, नवंबर 2022 के अंत में 296.55 करोड़ रुपए की संपत्ति कर की वसूली की जा चुकी है और मार्च-2023 के अंत में कुल राशि 278.44 करोड़ रुपए वसूल करने का काम जारी है, इस तरह से संपत्ति कर के रूप में कुल 575.00 करोड़ रुपए की वसूली होने की उम्मीद है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले