महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों का रिजल्ट आज...आघाडी और बीजेपी में बढ़ी बेचैनी 

Results of five seats of the Legislative Council in Maharashtra today...restlessness increased in Aghadi and BJP

महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों का रिजल्ट आज...आघाडी और बीजेपी में बढ़ी बेचैनी 

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के रिजल्ट दो फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी - शिवसेना (शिंदे गुट) और महाविकास आघाडी के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर दोनों खेमों के नेताओं में बेचैनी है। ख़ास कर नासिक स्नातक सीट पर सबकी नजरें टिकी है।

मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के रिजल्ट दो फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी - शिवसेना (शिंदे गुट) और महाविकास आघाडी के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर दोनों खेमों के नेताओं में बेचैनी है। ख़ास कर नासिक स्नातक सीट पर सबकी नजरें टिकी है।

इस सीट पर कांग्रेस से निलंबित किए गए निर्दलीय उम्मीदवार सत्यजीत तांबे का मुकाबला महाविकास आघाडी की शुभांगी पाटिल से है। इस चुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा न कर बैकडोर से तांबे का समर्थन किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आघाडी के विरोध के बावजूद क्या तांबे, शुभांगी पाटिल को शिकस्त देने में कामयाब होंगे। 

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी और महाविकास आघाडी के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा होगा कि विधान परिषद के पांच सीटों पर हुए चुनाव में कौन बाजी मारता है।

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

ये हैं उम्मीदवार, जिनके भाग्य का होगा फैसला
कोंकण शिक्षक: आघाडी समर्थित  बलराम पाटिल (निर्दलीय) बीजेपी के ज्ञानेश्वर म्हात्रे
औरंगाबाद शिक्षक: विक्रम काले (एनसीपी) बनाम बीजेपी के किरण पाटिल
नागपुर शिक्षक: आघाडी के सुधाकर आडबाले बनाम बीजेपी के नागराव गणार
अमरावती स्नातक: आघाडी के धीरज लिंगाडे (कांग्रेस) बनाम   बीजेपी के रणजीत पाटिल
नासिक स्नातक सीट:  सत्यजीत तांबे (निर्दलीय )महाविकास आघाडी की शुभांगी पाटिल 

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर