गले में मछली फंसने से छह माह के बच्चे की मौत...

Six month old baby died due to fish getting stuck in his throat.

गले में मछली फंसने से छह माह के बच्चे की मौत...

अंबरनाथ में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जहां गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजतन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

अंबरनाथ : अंबरनाथ में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जहां गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजतन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना अंबरनाथ के उलन चाल इलाके में हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलन चाल में रहते हैं। उनके घर में 6 महीने पहले बेटे शहबाज का जन्म हुआ। 

Read More बीड के सरपंच के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग 

गुरुवार की रात शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह अचानक से रोने लगा। जिसके बाद दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में शहबाज के माता-पिता ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह रोता रहा।

Read More भिवंडी : कब्रिस्तान के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर हत्या ; आरोपी के एनकाउंटर की मांग

इसलिए दोनों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया, उधर मासूम की तबियत बिगड़ती चली गई।  जिसके बाद घबराये शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी अस्पताल ले गए।

Read More  महाराष्ट्र के लातूर में अस्पताल गार्ड की पिटाई कर हत्या... पुलिस ने मामले में डॉक्टर सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार

लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दुर्भाग्य से शहबाज की मौत हो गई थी। डॉक्टर ने जब शहबाज की जांच की और पाया कि उसके गले में एक मछली फंसी हुई थी और इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके गले से मछली निकाल दी।  

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी