ठाणे के लोकमान्य नगर में शराब के लिए भतीजे ने बुआ पर किया जानलेवा हमला...

In Thane's Lokmanya Nagar, nephew attacked her aunt for alcohol.

ठाणे के लोकमान्य नगर में शराब के लिए भतीजे ने बुआ पर किया जानलेवा हमला...

ठाणे के वर्तक नगर में एक युवक ने अपनी बुआ की हत्या करने का प्रयास किया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी बुआ से दारु पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर भतीजे ने अपनी बुआ पर कोयता और चाकू से वार किया। आरोपी के खिलाफ वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।

ठाणे : ठाणे के वर्तक नगर में एक युवक ने अपनी बुआ की हत्या करने का प्रयास किया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी बुआ से दारु पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर भतीजे ने अपनी बुआ पर कोयता और चाकू से वार किया। आरोपी के खिलाफ वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।

ठाणे के लोकमान्य नगर पाडा नं. 4, में रहने वाली वयोवृद्ध बुआ का नाम मैनाताई खांजोडे है। जिसकी उम्र 79 साल बताई गई है प्राणघातक हमले प्रकरण में आरोपी भतीजे किशन गंगार्डे के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए गए हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि संबद्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल बुआ मैनाताई खांजोडे, रहती है। जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजा किशन गंगार्डे ने दारु पीने के लिए पैसे की मांग की। बुआ ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिस कारण गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से बुआ पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बाद में लोगों ने घायल बुआ को कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। इस मामले को लेकर 35 वर्षीय एक महिला ने वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई