नए साल में म्हाडा के घरों की लॉटरी!, मुंबई में घर का सपना देख रहे लोगों को मिलेगा तोहफा...

MHADA houses lottery in the new year!, people dreaming of a house in Mumbai will get a gift...

नए साल में म्हाडा के घरों की लॉटरी!, मुंबई में घर का सपना देख रहे लोगों को मिलेगा तोहफा...

महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई के घरों की लॉटरी के लिए आवेदकों को अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा की लॉटरी नव वर्ष के आरंभ में ही जारी हो पाएगी।

मुंबई: महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई के घरों की लॉटरी के लिए आवेदकों को अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा की लॉटरी नव वर्ष के आरंभ में ही जारी हो पाएगी।

म्हाडा मुंबई बोर्ड के चीफ ऑफिसर मिलिंद बोरीकर के अनुसार, अगले महीने से म्हाडा द्वारा लॉटरी की प्रक्रिया आरंभ होगी। आगामी एक-दो दिनों में लॉटरी में घरों की संख्या पर फैसला होगा। मुंबई में म्हाडा के घरों की अंतिम लॉटरी 2019 में निकली थी, पिछले तीन साल से लोग मुंबई में म्हाडा के घरों की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं।

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

बता दें कि लॉटरी जारी होने से पहले करीब 45 दिन पहले घरों के विज्ञापन जारी होते हैं।
लॉटरी जारी होने के बाद विजेताओं को घर मिलने में होने वाली देरी को कम करने की तैयारी भी म्हाडा ने शुरू कर दी है। इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। मिलिंद बोरीकर के मुताबिक, विजेताओं के इंतजार की अवधि को कम करने के लिए लॉटरी के पहले ही पात्रता तय करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

लॉटरी जारी होने से पहले ही ऑनलाइन तरीके से आवेदकों के दस्तावेज की जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा। जांच का काम पहले होने से लॉटरी जारी होने के कुछ ही महीनों के भीतर विजेताओं को घर की चाबी सौंपना संभव हो सकेगा। अब तक लॉटरी जारी होने के बाद लोगों की पात्रता व अपात्रता तय करने का काम होता है, कई बार यह प्रक्रिया पूरा करने में करीब एक वर्ष का समय लग जाता था।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

अब तक म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन के वक्त आवेदकों को केवल आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डिटेल और फोटो देने होते थे। अब सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद आवेदकों को सभी दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के दौरान ही देने होंगे।

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के दौरान ही अब आवेदकों को इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट समेत अन्य दस्तावेज देने होंगे। सभी दस्तावेजों की जांच ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से होगी।

लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा द्वारा गोरेगांव में 18 एकड़ परिसर में 5 हजार घरों का निर्माण किया जा रहा है। 5 हजार घरों में से करीब साढ़े तीन हजार घरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण के करीब चल रहा है।

आगामी कुछ महीनों में करीब तीन हजार घर बनकर तैयार हो जाएंगे, जिसमें सर्वाधिक करीब 2 हजार घर अत्यल्प आय वर्ग के लिए होंगे। इसके अलावा 736 घर अल्प वर्ग, 227 घर मध्य वर्ग और 105 घर उच्च वर्ग के लिए होंगे। गोरेगांव में 322 वर्ग फीट, 482 वर्ग फीट, 785 वर्ग फीट और 978 वर्ग फीट के घर तैयार हो रहे हैं। म्हाडा इस प्रॉजेक्ट पर करीब पिछले तीन साल से काम कर रही है।