टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्‍त्री नहीं रहे, सड़क हादसे में मौत...

Former Tata Sons chairman Cyrus Mistry passes away, dies in road accident

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्‍त्री नहीं रहे, सड़क हादसे में मौत...

एक बड़ी खबर के अनुसार, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की निधन हो गया है। मुंबई के पास पालघर में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इस बात कि जानकारी पालघर जिला अधीक्षक ने दी है। हादसे के बाद साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। साइरस मिस्त्री 2019 में टाटा इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन थे।

मुंबई: एक बड़ी खबर के अनुसार, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की निधन हो गया है। मुंबई के पास पालघर में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इस बात कि जानकारी पालघर जिला अधीक्षक ने दी है। हादसे के बाद साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।

साइरस मिस्त्री 2019 में टाटा इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मिस्त्री आज करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे उसी समय यह हादसा हुआ। वे मर्सेडीज कर में यात्रा कर रहे थे।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

उन्होंने बताया कि, कार डिवाइडर से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। कार में 4 लोग मौजूद थे, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण में  6 गिरफ्तारियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी के पहले पुल पर एक डिवाइडर था, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार में बैठे साइरस की मौत हो गई। इस साल की शुरूआत में ही उनके पिता पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था।

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार

इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घायलों से हादसे के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।