स्वतंत्रता दिवस पर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, भारत को विश्व मंच पर काफी प्रतिष्ठा हासिल है

Russian President Putin said on Independence Day, India has a lot of prestige on the world stage

स्वतंत्रता दिवस पर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, भारत को विश्व मंच पर काफी प्रतिष्ठा हासिल है

दुनियाभर में भारतीयों ने सोमवार को उत्साह के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान दुनियाभर के नेताओं ने भारत को आजादी की शुभकामनाओं से भरे संदेश भी भेजे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय नेतृत्व और भारत के लोगों को बधाई दी।

दुनियाभर में भारतीयों ने सोमवार को उत्साह के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान दुनियाभर के नेताओं ने भारत को आजादी की शुभकामनाओं से भरे संदेश भी भेजे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय नेतृत्व और भारत के लोगों को बधाई दी।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा, "कृपया, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें। स्वतंत्र विकास के दशकों में, आपके देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्य सफलता हासिल की है।"

Read More नई दिल्ली : एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे दो स्क्वाड्रनों को 2026-27 तक भारत को देगा रूस 

यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के रुख का इशारों में जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा कि भारत को विश्व मंच पर काफी प्रतिष्ठा प्राप्त है और और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर दबाव वाले मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद रूस का अनौपचारिक रूप से समर्थन करना जारी रखा है। 

Read More मुंबई : एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में शिशु का जन्म हुआ

पुतिन ने इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी और रूसी-भारतीय संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच खास संबंध हैं जो रणनीतिक साझेदारी की भावना से और विकसित हो रहे हैं।

Read More मुंबई: 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान!' - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

पुतिन के कहा, "मास्को और नई दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय संरचनाओं के ढांचे के भीतर प्रभावी ढंग से बातचीत कर रहे हैं।" उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर भी जोर दिया।

Read More भारत के पास कई हफ्तों के लिए तेल की आपूर्ति है, तथा उसे कई मार्गों से ऊर्जा मिल रही है

उन्होंने लिखा, "मुझे यकीन है कि संयुक्त प्रयासों से हम क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के हित में काम करना जारी रखेंगे। हम अपने मित्र लोगों के लाभ के लिए उत्पादक अंतरराज्यीय संबंधों के विकास को सुनिश्चित करेंगे।" रूसी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की और भारत के सभी नागरिकों को सुख और समृद्धि की कामना की।