कार से टकराई स्कूटी तो महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर युवती का किया अपहरण... तीन लोग गिरफ्तार

When the scooty collided with the car, the woman along with her brother kidnapped the girl... three people arrested

कार से टकराई स्कूटी तो महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर युवती का किया अपहरण... तीन लोग गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई में अजीब तरह का रोड रेज का मामला सामने आया है, जहां एक महिला और कुछ लोगों ने मिलकर न केवल दोपहिया वाहन चालक से साथ गाली-गलौच की  बल्कि उसकी गोल्ड की चेन छीन ली। इतना ही नहीं उसको कार में बंधक बना दिया। यह घटना शनिवार देर रात मुंबई के खार लिंक रोड पर हुई है। यहां 37 साल की ब्यूटीशियन अपने कजिन भाई के दोपहिया वाहन पर जा रही थी।

इस दौरान उसकी टक्कर एक कार चालक महिला से हो गई।  इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच कहानीसुनी हो गई और मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया। फिर कार चालक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर कथित तौर पर दोपहिया वाहन चालक महिला का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला आया कड़ावाला की कार ब्यूटीशियन के दोपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद आया ने अपने भाई फैज कड़ावाला को फोन कर घटना स्थल पर आने को कहा। आरोपी के भाई ने फोन कर अपने दोस्तों को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा। वे सभी शिकायतकर्ता महिला और उसके कजिन भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। 

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

आरोपियों ने पीड़िता की सोने की चेन और दोपहिया वाहन छीन लिया और उसे अपनी कार में बांध लिया। वे बांद्रा के एक होटल में गए जहां उन्होंने फिर से शिकायतकर्ता महिला के साथ गाली-गलौच की और धमकाया भी। हालांकि इसके बाद महिला को उन्होंने जाने दिया।

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

महिला ने अपनी एफआई में भाई-बहन की जोड़ी और पांच अज्ञात लोगों का नाम लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रविवार को आया कड़ावाला, उसके भाई फैज कड़ावाला और एक अन्य व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की 365 (गुप्त रूप से और गलत तरीके से बंधक बनाने के इरादे से अपहरण या अपहरण) और 392 (डकैती के लिए सजा) सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत