बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के बाद भड़के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, दी ये चेतावनी

बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के बाद भड़के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, दी ये चेतावनी

पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है.

फडणवीस ने कहा कि किरीट सोमैया ने आधिकारिक रूप से पुलिस को सूचित किया था कि वो खार पुलिस स्टेशन में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा से मिलने आ रहे हैं.

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

पुलिस स्टेशन में मुलाकात के बाद किरीट सोमैया ने पुलिस को बताया कि बाहर शिवसैनिकों द्वारा उन पर हमला होने वाला है.

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

इसलिए पुलिस स्टेशन के बाहर से भीड़ हटाई जाए, लेकिन पुलिस ने भीड़ नहीं हटाई और उन पर हमला हुआ.

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

किरीट सोमैया को जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है,

इसके बाद भी उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही है.

देश की सबसे बेहतरीन पुलिस फोर्स महाराष्ट्र में दबाव तंत्र के नीचे महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार के नौकर की तरह की तरह काम कर रही है.

वहीं नवनीत राणा और उनके पति की गिरफ्तारी पर फडणवीस ने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी रात के समय किसी भी महिला को कैद में नहीं रख सकते हैं,

लेकिन कानून को पैरों तले रौंदकर उन्हें थाने में रखा गया, यह बहुत ही गंभीर मामला है.

Tags: