24-year
Mumbai 

मुंबई : 24 साल पुराने बैंक फ्रॉड केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुंबई से दबोचा, 11 साल थी तलाश

मुंबई : 24 साल पुराने बैंक फ्रॉड केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुंबई से दबोचा, 11 साल थी तलाश केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 24 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने फरार चल रहे आरोपी हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार कर लिया है.हरपाल इस मामले में घोषित अपराधी है. वो पिछले करीब 11 साल से कानून से बचता फिर रहा था, वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो लगातार उसकी तलाश कर रही थी. केंद्रीय जांच ब्यूरो के मुताबिक, इस बैंक धोखाधड़ी के मामले में केस 27 अप्रैल 2001 को दर्ज किया गया था. जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने 19 मार्च 2003 को हरपाल सिंह आहूजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी. बताया गया है कि हरपाल सिंह आहूजा इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता था उसी ने इस धोखाधड़ी की साजिश रची थी.  
Read More...

Advertisement