-come
Mumbai 

विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 152 दिन में बेचे 3750 घर

विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 152 दिन में बेचे 3750 घर म्हाडा के कोकण बोर्ड के विरार के घरों की मांग बढ़ गई है। खाली पड़े घरों के लिए ग्राहकों की लाइन लगने लगी है। रोजाना औसतन 25 घरों की बिक्री करने में कोकण बोर्ड सफल हो पा रहा है। पिछले 152 दिन में विरार में तैयार 3,750 घरों की बिक्री हुई है। नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए 2014 में म्हाड़ा ने विरार बोलिंज में 9,409 घर तैयार किए थे। लेकिन परिसर में पानी की समस्या और अन्य कारणों की वजह से घरों की बिक्री नहीं हो पा रही थी।
Read More...

Advertisement