29-year-old
Mumbai 

मुंबई : अमेरिका में पीएचडी कर रहे 29 साल के रिसर्च स्कॉलर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

मुंबई : अमेरिका में पीएचडी कर रहे 29 साल के रिसर्च स्कॉलर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज मुंबई की बांद्रा थाना पुलिस ने अमेरिका में पीएचडी कर रहे 29 साल के रिसर्च स्कॉलर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस रिसर्च स्कॉलर पर साथ में पढ़ने वाली 31 साल की युवती की शिकायत पर दर्ज किया है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिसर्च स्कॉलर युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसकसे बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार रिसर्च स्कॉलर ने पढ़ाई करने के लिए युवती को होटल में बुलाया था। इसके बाद वहां पर उसने गंदी हरकत की। यह घटना बांद्रा के एक होटल में हुई।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार वीपी रोड पुलिस ने गिरगांव में 28 वर्षीय महिला के घर पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह परेशान करने वाली घटना तब हुई जब महिला ने डिलीवरी ऐप के ज़रिए ऑर्डर किया हुआ खाना लेने के लिए अपना दरवाज़ा खोला। पुलिस अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे ही महिला ने दरवाज़ा खोला, डिलीवरी एजेंट ने अपनी पैंट उतार दी और उसे फ्लैश किया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: 29 वर्षीय महिला से 13.54 लाख रुपये ठग लिए

मुंबई: 29 वर्षीय महिला से 13.54 लाख रुपये ठग लिए पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मुंब्रा, ठाणे की रहने वाली है। पीड़िता ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। उसे एक ऐसे व्यक्ति की प्रोफाइल से रिक्वेस्ट मिली थी, जिसने दावा किया था कि वह अमेरिका से है। दोनों ने अपने कॉन्टैक्ट नंबर एक्सचेंज किए और नियमित रूप से चैटिंग करने लगे। आरोपी ने पीड़िता से यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत आएगा और उससे शादी करेगा। कुछ समय बाद, आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसने उसे सगाई की अंगूठी भेजी थी, जिसे कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।
Read More...

Advertisement