agencies
National 

मुंबई ब्लास्ट, बाटला हाउस कांड और अहमदाबाद धमाकों के बाद से जांच एजेंसियों के रडार पर रहता है आजमगढ़ जिला

मुंबई ब्लास्ट, बाटला हाउस कांड और अहमदाबाद धमाकों के बाद से जांच एजेंसियों के रडार पर रहता है आजमगढ़ जिला देश की कई बड़ी आतंकी घटनाओं की जांच में आजमगढ़ का नाम सामने आता रहा है। मुंबई सीरियल ब्लास्ट, वाराणसी और गोरखपुर धमाके, फैजाबाद, अहमदाबाद ब्लास्ट, बाटला हाउस मुठभेड़ और आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े मामलों में जिले के कुछ व्यक्तियों और क्षेत्रों का नाम जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर

मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर मानखुर्द इलाके के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के किनारे स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह के समय लगभग 5:04 बजे सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं और तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका  के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल ने मौके पर कार्रवाई शुरू की।  
Read More...
National 

हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम धमकी; सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम धमकी; सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बम धमकी का मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर सुबह 3 बजे एक ईमेल आया, जिसमें बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 में बम होने की बात कही गई थी. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट में कुल 154 यात्री सवार थे. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह उड़ान सुबह 11:31 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची. 
Read More...
National 

नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं

नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा बॉर्डर पर एक बार फिर बिना वीजा और पासपोर्ट के 2 विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं. संयुक्त टीम ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ब्रिटिश महिला और एक पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश पुरुष शामिल है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान 61 वर्षीय सुषमा कार्लिन ओलिविया और 35 वर्षीय हसन अमान सलीम के रूप में हुई है. सुषमा मूल रूप से ओडिशा की बताई जा रही हैं, जिनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट और ओसीआई कार्ड मिला है. उनका पता 25 हीर्चकॉम्ब ड्राइव, ग्लॉस्टर (यूके) दर्ज है. वहीं हसन अमान सलीम पाकिस्तानी मूल के हैं और उनका पता 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) बताया जा रहा है.
Read More...

Advertisement