पटना में पांच मंजिला घर की छत से युवक ने दो लड़कियों को फेंका

पटना में पांच मंजिला घर की छत से युवक ने दो लड़कियों को फेंका

पटना : में बहादुरपुर थानाक्षेत्र की रामकृष्ण नगर कॉलोनी में पांच मंजिला एक मकान की छत से एक युवक ने बृहस्पतिवार की शाम नौ और 13 साल की दो लड़कियों को छत से फेंक दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक पटना अमित शरण ने बताया कि आरोपी युवक विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया लेकिन उसने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उसने ऐसा क्यों किया।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण-उल्हासनगर को जोड़ेगा मुंबई का सबसे बड़ा Metro Corridor, सफर होगा तेज और आसान

शरण ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है, उसने अपने को दरभंगा जिले का निवासी बताया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतक और जख्मी बच्ची सगी बहनें हैं जो स्थानीय बाजार समिति में काम करने वाले एक व्यक्ति की पुत्री हैं ।

Read More CSMT री-डेवलपमेंट का असर: कई ट्रेनें अब दादर और ठाणे तक ही जाएंगी, यात्रियों को होगी परेशानी

शरण ने बताया कि बड़ी बहन की मौत हो गयी और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जख्मी उसकी छोटी बहन को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Read More महायुती सरकार फिर घिरी: सेव्हन हिल्स हॉस्पिटल और ब्लड बैंक प्राइवेटाइजेशन प्रस्ताव पर सुधार समिति में हंगामा

इन लड़कियों के पिता नंदलाल गुप्ता उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे और वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के निवासी हैं। इस मकान में एक छात्रावास है लड़की की मौत की वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दो ऑटोरिक्शा में आग लगाने के साथ सडक को जाम कर दिया ।

Read More महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने की मांग तेज: Jayant Patil बोले- महंगाई से आम जनता परेशान

स्थिति को नियंत्रण करने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें बहादुरपुर थाना अध्यक्ष सनोवर खान सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हो गए ।

Tags:

Related Posts