नई मुंबई में गाड़ी चोरी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़, १ करोड़ १५ लाख ५० हजार का सामान जप्त

नई मुंबई में गाड़ी चोरी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़, १ करोड़ १५ लाख ५० हजार का सामान जप्त

Rokthok Lekhani

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

नई मुंबई : नई मुंबई में गुनाहों में हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने एक टीम का गठन कर चोरों को पकड़ने का आदेश दिया था। पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच दो के पुलिस उपनिरीक्षक वैभव कुमार ने मुखबिरों की जानकारी के आधार पर जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

इस आरोपी के पास से एक ईको कार और एक इनोवा कार जप्त की थी। जांच के दौरान पता चला कि उन गाड़ियों का ओरिजनल चेसिस नंबर और इंजन नंबर बदला हुआ है। उसकी जगह पर दूसरा चेसिस नंबर और इंजन नंबर लगाया गया है। उसके बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका एक दोस्त उत्तर प्रदेश में रहता है, जो कि इंश्योरेंस क्लेम की हुई गाड़ियों की जानकारी उपलब्ध कराता है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

जिसके बाद उसी तरह की गाड़ी नई मुंबई, पुणे और अन्य जगहों से ये अपने दोस्त के साथ मिलकर चुराता था। फिर दोस्त की जानकारी के आधार पर चुराई हुई गाड़ी में बदलाव करते थे और ग्राहकों को बैंक लोन है इसलिए गाड़ी बेच रहे हैं यह कहकर गाड़ी बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब १ करोड़ १५ लाख ५० हजार का सामान जप्त किया है।

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 


Tags: