मुंबई से सटे वसई इलाके के समंदर में मिली सर कटी लाश

मुंबई से सटे वसई इलाके के समंदर में मिली सर कटी लाश

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी

मुंबई : मुंबई से सटे वसई के भुइगांव इलाके के समुद्री किनारे पर सूटकेस में एक अनजान महिला का शव मिला है। पुलिस को शक है कि इस महिला की हत्या कर सर को धड़ से अलग करने के बाद लाश को सूटकेस में भरकर समुद्र में फेंका गया होगा। लाश सूटकेस में कई दिनों से रखी जाने की वजह से काफी हद तक सड़ गई है। महिला के शरीर पर कपड़ा भी है।

Read More  मुंबई : दहिसर ब्रिज पर तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर–किआ टक्कर में कई घायल

भुईगांव में समुद्र के किनारे लहरों के साथ एक सूटकेस भी बह कर आ गया था। इस सूटकेस से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही थी। इस वजह से कुछ गलत घटना होने की शंका के चलते स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है। घटनास्थल पर आकर जब पुलिस ने सूटकेस खोला तब वे भी चकरा गए। सूटकेस में एक महिला की लाश थी लेकिन सर गायब था। फिलहाल पुलिस में मामले की जांच के लिए महिला के शव को मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More मुंबई : पुलिस का सख्त कदम, कस्टडी में सुसाइड रोकने के लिए आरोपी पहनेंगे खास वर्दी, ड्रेस कोड लागू

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस के लिए महिला की शिनाख्त करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। पुलिस इस मामले को हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले की जांच के लिए चार टीमें भी तैयार की गई है। एक महीने के दौरान वसई पुलिस थाने की हद में 3 लाशें मिल चुकी हैं। दो लाशें वसई के पांचू बंदर के किनारे पर मिली थी जबकि एक लाश आज भुईगांव में समुद्र के किनारे मिली है।

Read More मुंबई  : कुर्ला बेस्ट बस हादसे के बाद बड़ा फैसला


Tags: