बॉलीवुड सेलेब्स पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मॉडल अपर्णा को मिल रही जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड सेलेब्स पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मॉडल अपर्णा को मिल रही जान से मारने की धमकी

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में प्रेमिका के लिए पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद खुला राज

मुंबई: मुंबई में रहने वाली मॉडल अपर्णा ने बॉलीवुड के 9 बड़े सितारों के खिलाफ उनके साथ बलात्कार और शोषण करने की एफआईआर मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। मॉडल का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाए कोई एक्शन नहीं लिया और अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। मॉडल ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि महिला ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था और 26 मई को एफआईआर रजिस्टर की गई थी।

Read More मुंबई : दो अलग-अलग सड़क हादसों में डिलीवरी वर्कर और बाइकर की मौत

महिला का कहना है कि अगर केस की सुनवाई होने से पहले उसके साथ कोई भी घटना होती है तो वो लोग ही इसके जिम्मेदार होंगे। बता दें कि महिला ने अभिनेता निर्माता जैकी भगनानी, फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन, टैलेंट मैनजमेंट कंपनी क्वान एंटरटेनमेंट के संस्थापक अनिर्बान ब्लाह, अजीत ठाकुर, शील गुप्ता, निखिल कामत, विष्णु इंदुरी और टी सीरीज के कृष्ण कुमार पर रेप और शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि उनके साथ फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर गैंग स्टॉकिंग भी हो रही है।

Read More मुंबई में ईडी का बड़ा एक्शन, गोरेगांव पर्ल प्रोजेक्ट से जुड़े 41.70 करोड़ रुपये के संपत्ति अटैच, जानें पूरा मामला


Read More मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 37 करोड़ रुपये का सोना जब्त; 24 महिलाएं गिरफ्तार

Tags: