मुंबई : मुंबई वाला घर बनेगा निशाना', लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया

Mumbai: 'Mumbai house will be the target', Lawrence Bishnoi's henchmen threaten Kapil Sharma

मुंबई : मुंबई वाला घर बनेगा निशाना', लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया

कनाडा के सरे में मशहूर चाय सुट्टा बार कैफे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावनी पोस्ट वायरल हुई है. इस पोस्ट ने कनाडा में सनसनी फैला दी है. खुद को टाइसन बिश्नोई जोरा सिद्धू बताने वाले एक अकाउंट ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी है. पोस्ट में दावा किया गया है कि सरे के 120 स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी तो सिर्फ ट्रेलर है.

मुंबई : कनाडा के सरे में मशहूर चाय सुट्टा बार कैफे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावनी पोस्ट वायरल हुई है. इस पोस्ट ने कनाडा में सनसनी फैला दी है. खुद को टाइसन बिश्नोई जोरा सिद्धू बताने वाले एक अकाउंट ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी है. पोस्ट में दावा किया गया है कि सरे के 120 स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी तो सिर्फ ट्रेलर है.

 

Read More ठाणे कोर्ट ने यौन शोषण मामले  बिज़नेसमैन को में अग्रिम जमानत दी

हमलावरों ने कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे ‘लाइन पर’ नहीं आए तो अगला निशाना उनका मुंबई वाला घर और कैफे होगा. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कपिल शर्मा को सीधे तौर पर संबोधित किया गया है. इसमें लिखा गया है कि सरे में जिस चाय सुट्टा बार पर गोलियां चली हैं, वह कपिल के कैफे के पास ही स्थित है. ‘गैंगस्टर’ ने बेहद आक्रामक लहजे में कपिल को चुनौती दी है. पोस्ट में लिखा है, ‘अगर इतनी हिम्मत है तो ‘NO’ का मैसेज लगा दो, फिर पता चल जाएगा अंजाम क्या होता है.’

Read More मुंबई :बृहन्मुंबई नगर निगम  ने सुरंग के काम के लिए पूरे मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद करने की घोषणा की

इस मैसेज ने कपिल शर्मा के फैंस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. धमकी देने वाले ने कई गैंगस्टर्स के नाम और हैशटैग का इस्तेमाल किया है. इससे संकेत मिलता है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है.

Read More मुंबई : बीएमसी  ने वार्ड-वाइज प्लान और सख्त पेनल्टी के साथ कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट को सख्त किया

फिलहाल इस धमकी भरी पोस्ट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कनाडा पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं. कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं. चूंकि पहले भी कई बड़ी हस्तियों को इस गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं.

Read More मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद! 5 से 6 मई तक 6 वार्ड होंगे प्रभावित, कुर्ला, घाटकोपर और परेल