ठाणे : मुंब्रा में 22 साल पुरानी इमारत का स्लैब गिरा... 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत !

Thane: Slab of 22-Year-Old Building Collapses in Mumbra... 70-Year-Old Man Dies!

ठाणे : मुंब्रा में 22 साल पुरानी इमारत का स्लैब गिरा...  70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत !

इमारत तल चार मंजिला और करीब 22 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। घटना के समय ठाणे महानगरपालिका के बांधकाम विभाग के उप अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया गया। ठाणे नगर निगम प्रशासन ने इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे की कार्रवाई ठाणे महानगरपालिका के मुंब्रा प्रभाग समिति और बांधकाम विभाग द्वारा की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

ठाणे : मुंब्रा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे शिमला पार्क स्थित झुबेदा पार्क सोसायटी की सी-1 इमारत की दूसरी मंजिल पर कमरे का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय कमरे में मौजूद अब्दुल रेहमान हसन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घायल बुजुर्ग को तुरंत मुंब्रा के प्राइम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमारत तल चार मंजिला और करीब 22 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। घटना के समय ठाणे महानगरपालिका के बांधकाम विभाग के उप अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया गया। ठाणे नगर निगम प्रशासन ने इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे की कार्रवाई ठाणे महानगरपालिका के मुंब्रा प्रभाग समिति और बांधकाम विभाग द्वारा की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

Read More  मुंबई : अंडरट्रायल कैदी ने कोर्ट से भागकर मचाई सनसनी