मुंबई : हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप; इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला 

Mumbai: Airport panic: A tissue paper with 'Danger' written on it was found in the toilet of an IndiGo flight.

मुंबई : हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप; इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला 

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला। इस घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और एयरपोर्ट सुरक्षा अमले में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। 

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला। इस घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और एयरपोर्ट सुरक्षा अमले में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। 

 

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

कैसे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम?
यह मामला इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 (मुंबई से अहमदाबाद) का है। विमान गेट नंबर 5 पर खड़ा था और अगले सफर के लिए तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान टॉयलेट की सफाई या चेकिंग के वक्त वहां एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर बड़े अक्षरों में 'डेंजर' लिखा था। इसे सुरक्षा के लिहाज से बड़ी धमकी माना गया और तुरंत मुंबई कंट्रोल रूम को विमान में बम होने की आशंका का संदेश भेजा गया। 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

जांच में क्या निकला?
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रखकर विमान की सघन तलाशी ली गई। हालांकि घंटों की मशक्कत और जांच के बाद विमान के अंदर कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस और सीआईएसएफ ने गहन जांच के बाद राहत की सांस ली और इसे एक 'हॉक्स' (अफवाह) या शरारत करार दिया।

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला