मुंबई पुलिस ने बिहार-बंगाल के चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

Mumbai Police busts gang of thieves from Bihar and Bengal, recovers goods worth lakhs

मुंबई पुलिस ने बिहार-बंगाल के चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई एम.आर.ए. मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई. इस अभियान के तहत पुलिस की टीम करीब दस दिनों तक बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा के आसपास गुप्त रूप से डटी रही और पूरे मामले की जांच करती रही.

मुंबई : पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई एम.आर.ए. मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई. इस अभियान के तहत पुलिस की टीम करीब दस दिनों तक बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा के आसपास गुप्त रूप से डटी रही और पूरे मामले की जांच करती रही.

 

Read More डोंबिवली जल परिवहन प्रकल्प रो-रो सेवा के जेट्टी निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ

क्या-क्या बरामद हुआ
लंबी निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उनके पास से लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है. बरामद सामान में सोना, चांदी, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह का संबंध घरों में सेंधमारी के कई मामलों से है. अब तक सात चोरी की घटनाओं का खुलासा हो चुका है. ये सभी मामले मुंबई के अलग-अलग इलाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं. आरोपी आम तौर पर रात के समय या उस वक्त चोरी करते थे जब घर में कोई मौजूद नहीं होता था. 

Read More आदित्य ठाकरे का हमला सरकार चलानी आती नहीं दंगे कराकर राज्य में लगा रहे हैं आग

लंबे टाइम से एक्टिव था यह ग्रुप
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह काफी समय से एक्टिव था. गिरोह के सदस्य पहले इलाके की अच्छी तरह से रेकी करते थे और फिर मौका देखकर घरों में घुस जाते थे. कई बार वे ताला तोड़कर अंदर घुसते थे, तो कभी खिड़की या पीछे के रास्ते से घर में घुस जाते थे. चोरी के बाद वे सामान लेकर तुरंत शहर से बाहर निकल जाते थे.  जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से आते थे. मुंबई जैसे बड़े शहर में चोरी करने के बाद वे अपने इलाके में लौट जाते थे और चोरी का सामान बेचकर पैसे बांट लेते थे. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Read More गोरेगांव: पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति फरार