ठाणे : रिश्वतखोरी में सीएससी उप निदेशक गिरफ्तार

Thane: CSC Deputy Director arrested for bribery

ठाणे : रिश्वतखोरी में सीएससी उप निदेशक गिरफ्तार

ठाणे शहर में चरई स्थित महानगर टेलीफोन निगम भवन में कोंकण संभाग के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति( सीएससी) की उप निदेशिका श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले को कल 13 मार्च 2026को शाम चार बजकर 10मिनट पर रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो ने पंचों के समक्ष उनके ही कक्ष में शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।

ठाणे : ठाणे शहर में चरई स्थित महानगर टेलीफोन निगम भवन में कोंकण संभाग के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति( सीएससी) की उप निदेशिका श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले को कल 13 मार्च 2026को शाम चार बजकर 10मिनट पर रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो ने पंचों के समक्ष उनके ही कक्ष में शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।

 

Read More गोरेगांव: पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति फरार 

ठाणे स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की धर्मपत्नी और उनकी पुत्री का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन करने के लिए ठाणे के नौपाड़ा क्षेत्र मे एमटीएनएल भवन में स्थित कोंकण संभाग के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के कार्यालय में उन्होंने उप निदेशक ( संशोधन) श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले से 12 फ़रवरी 2026को संपर्क करने पर उन्होंने प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए ढाई लाख रुपए देने की शर्त रखी थी।

Read More मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार

रायगढ़ ब्यूरो ने इसके बारे में 13फरवरी 2026 को इस मामले में जांच पड़ताल कर इसे सही पाया था।इसके बाद कल 13मार्च2026को शिकायतकर्ता जब ठाणे स्थित महानगर टेलीफोन निगम भवन में स्थित कोंकण संभाग अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के कार्यालय में उप निदेशक श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले के पास ढाई लाख रुपए को राशि देने के लिए पहुंचे थे,रायगढ़ ब्यूरो के टीम द्वारा नियोजित रूप से उन्हें पंचों के समक्ष उनके ही केबिन में रिश्वत लेते हुए कल शाम 4बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।

Read More उत्तर मुंबई में कोई नई झुग्गी बस्ती नहीं बनने दी जाएगी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

इसके बाद रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 6 बजकर 54मिनट पर मामला दर्ज कराया है। इस कार्यवाही में रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो की पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती सरिता भोंसले के मार्ग दर्शन के कार्यवाही की गई है।जबकि इस मामले की जांच ब्यूरो के रायगढ़ में अलीबाग के पुलिस निरीक्षक निशांत धनबड़े कर रहें हैं।

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस