मुंबई: बीएमसी में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान 

Mumbai: BMC standing committee members announced

मुंबई: बीएमसी में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान 

मुंबई बीएमसी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है। स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी की दबदबा सामने आया है। उसके 10 सदस्यों को जगह मिली है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के हिस्से में 4 सदस्य आए हैं। पार्टी ने यामिनी जाधव को स्टैंडिंग का सदस्य बनाया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सात सदस्यों को एंट्री मिली है। कांग्रेस के हिस्से में चार और मनसे और एआईएमआईएम के एक-एक पार्षद को स्टैंडिंग में रखा गया है। 

मुंबई: मुंबई बीएमसी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है। स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी की दबदबा सामने आया है। उसके 10 सदस्यों को जगह मिली है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के हिस्से में 4 सदस्य आए हैं। पार्टी ने यामिनी जाधव को स्टैंडिंग का सदस्य बनाया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सात सदस्यों को एंट्री मिली है। कांग्रेस के हिस्से में चार और मनसे और एआईएमआईएम के एक-एक पार्षद को स्टैंडिंग में रखा गया है। 

 

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

11 फरवरी को हुआ था मेयर का ऐलान
मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए 15 जनवरी को वोट डाले गए थे। इसके अगले दिन 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए गए थे। 28 जनवरी को अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद मेयर का चुनाव आगे बढ़ गया था। 11 फरवरी को मेयर का चुनाव हुआ था, हालांकि मेयर और डिप्टी मेयर के लिए एक-एक नामांकन से तस्वीर पहले ही साफ हो गई थी। बीजेपी की पार्षद रितु तावड़े मेयर बनीं थी जबकि संजय घाडी को शिंदे की शिवसेना ने डिप्टी मेयर बनाया है।

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

तजिंदर तिवाना भी बने सदस्य
बीजेपी ने स्टैंडिंग के अपने 10 सदस्यों में पार्षद तेजिंदर सिंह तिवाना को भी जगह दी है। उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम में 'स्टैंडिंग कमेटी मेंबर' के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके एक्टिव पब्लिक रिलेशन, एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव और विकास के काम के लिए लगातार कमिटमेंट को देखते हुए की गई है। तजिंदर तिवाना वार्ड 47 (मलाड वेस्ट/मालवणी) से जीते हैं। उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। वह 13,858 वोटों से विजयी हुए थे।तजिंदर तिवाना मुंबई में बीजेपी के युवा मोर्चा  के अध्यक्ष भी हैं।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या