मुंबई : बेंगलुरु से मुंबई तक जल्द दौड़ेगी प्रीमियम ट्रेन, कर्नाटक को रेलवे बजट में मिले रिकॉर्ड ₹7,748 करोड़: अश्विनी वैष्णव

Mumbai: Premium train to run from Bengaluru to Mumbai soon, Karnataka gets record ₹7,748 crore in Railway Budget: Ashwini Vaishnav

मुंबई : बेंगलुरु से मुंबई तक जल्द दौड़ेगी प्रीमियम ट्रेन, कर्नाटक को रेलवे बजट में मिले रिकॉर्ड ₹7,748 करोड़: अश्विनी वैष्णव

बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले पैसेंजर के लिए खुशखबरी है. दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि दोनों महानगरों को जोड़ने वाली प्रीमियम ट्रेन सर्विस बहुत जल्द शुरू होने वाली है. उन्होंने बताया कि इस रूट पर ट्रैक डबलिंग का काम तेजी से चल रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी ट्रेन सर्विसेज शुरू हो सकेंगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कर्नाटक को इस साल रेलवे बजट में रिकॉर्ड 7,748 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

मुंबई : बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले पैसेंजर के लिए खुशखबरी है. दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि दोनों महानगरों को जोड़ने वाली प्रीमियम ट्रेन सर्विस बहुत जल्द शुरू होने वाली है. उन्होंने बताया कि इस रूट पर ट्रैक डबलिंग का काम तेजी से चल रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी ट्रेन सर्विसेज शुरू हो सकेंगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कर्नाटक को इस साल रेलवे बजट में रिकॉर्ड 7,748 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. यह रकम यूपीए सरकार के समय की तुलना में करीब 9 गुना ज्यादा है. उन्होंने बताया कि राज्य में कुल रेलवे निवेश अब 52,950 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. रेल मंत्री के मुताबिक यह बड़ा निवेश नए ट्रैक बिछाने, स्टेशनों के रिडेवलपमेंट, सुरक्षा उपायों, आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम, बेंगलुरु सबअर्बन रेल और कई नई परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेल नेटवर्क मजबूत होगा.

 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

बेंगलुरु से मंगलुरु तक इलेक्ट्रिफिकेशन टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन जारी
बेंगलुरु से मंगलुरु के बीच प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़े टेस्ट और सर्टिफिकेशन का काम चल रहा है. जैसे ही ये प्रक्रियाएं पूरी होंगी, ट्रेन की शुरुआत से जुड़ी जानकारी शेयर की जाएगी.

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

आरोप-प्रत्यारोप से बचना जरूरी
भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क में है. उन्होंने जोर दिया कि कोऑपरेटिव फेडरलिज्म की भावना के तहत केंद्र, राज्य से सहयोग मांगता रहता है और किसी तरह के आरोप-प्रत्यारोप से बचना जरूरी है.

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

दक्षिण भारत की 3 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ेंगी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
केंद्रीय बजट में घोषित बेंगलुरु-चेन्नई और बेंगलुरु-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर बोलते हुए रेल मंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स दक्षिण भारत की 3 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ेंगी. उन्होंने इन्हें दक्षिण भारत के हाई-स्पीड डायमंड बताया और कहा कि इस दिशा में काफी काम पहले ही हो चुका है.

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

तेजी से आगे बढ़ रहा है बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट
इसके अलावा बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट में भी तेजी आई है. के-राइड को मैनेजिंग डायरेक्टर मिलने के बाद डिजाइन और टेंडर से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं और अब प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है.