मुंबई : कोस्टल रोड टनल में नाबालिग ने कार को टक्कर मार दी; 3 लोग घायल 

Mumbai: Minor rams car into Coastal Road Tunnel; 3 injured

मुंबई : कोस्टल रोड टनल में नाबालिग ने कार को टक्कर मार दी; 3 लोग घायल 

मुंबई के कोस्टल रोड टनल में  तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज एक नाबालिग चला रहा था. हादसा रात करीब 1.45 बजे मुंबई कोस्टल रोड टनल के भीतर हुआ. पुलिस के मुताबिक, मर्सिडीज ने अचानक तेज रफ्तार में आगे चल रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने वाली कार में बैठे लोग झटके से घायल हो गए. हादसे के बाद टनल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. 

मुंबई : मुंबई के कोस्टल रोड टनल में  तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज एक नाबालिग चला रहा था. हादसा रात करीब 1.45 बजे मुंबई कोस्टल रोड टनल के भीतर हुआ. पुलिस के मुताबिक, मर्सिडीज ने अचानक तेज रफ्तार में आगे चल रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने वाली कार में बैठे लोग झटके से घायल हो गए. हादसे के बाद टनल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. 

 

Read More मुंबई: जीएमएमसी द्वारा निर्मित मीटर अगले आदेश तक नहीं बेचे जाएं - बॉम्बे हाई कोर्ट 

डिनर के लिए जा रहा था परिवार 
हादसे में जिस कार को टक्कर लगी, उसे मीरा रोड निवासी 36 वर्षीय प्रसन्न मोपकर चला रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और सास भी मौजूद थीं. तीनों बोरीवली से कोलाबा स्थित एक होटल में डिनर के लिए जा रहे थे. टक्कर के बाद प्रसन्न मोपकर और उनकी सास को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी की नाक में गंभीर चोट लगी.  
हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की नाक में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज जारी है. बाकी दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. 

Read More मुलुंड में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही महिला ने आत्महत्या कर ली

नाबालिग चला रहा था मर्सिडीज
पुलिस जांच में पता चला कि मर्सिडीज एक वरिष्ठ नागरिक कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है. उनकी 18 वर्षीय पोती घर से कार की चाबी लेकर बाहर निकली थी, जबकि कार उसका 17 वर्षीय दोस्त चला रहा था. यानी हादसे के वक्त वाहन नाबालिग के हाथ में था. 

Read More मुंबई: 4 फरवरी को सुबह 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में 2025-26 के लिए अपने बजट अनुमानों का अनावरण करने के लिए तैयार 

इस मामले में पुलिस ने कार मालिक, उसकी पोती और नाबालिग चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया से आए यात्री के हैंड बैग से सियामंग गिब्बन के मिले 5 बच्चे...