मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश

Firing in Mumbai's Oshiwara area caused panic; criminals fled taking advantage of the darkness.

मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश

मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि एक बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लैट में दो राउंड फायर हुआ है। तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई : मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि एक बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लैट में दो राउंड फायर हुआ है। तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना ओशिवारा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत नालंदा सोसाइटी में हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर निकल भागे। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Read More कल्याण : महिला का रास्ता रोककर 20 हजार रुपए की मांग; बेटी के साथ मारपीट की 

हालांकि इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने सोसाइटी और इसके आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read More ठाणे : सत्र न्यायालय ने 292 जीवित कम तीव्रता वाले बमों को नष्ट करने का आदेश दिया