सीकर : हीरो बनने का सपना, जेब में मात्र 1 हजार रुपये... 15 साल का लड़का पहुंच गया मुंबई

A dream to become a hero, with only 1,000 rupees in his pocket... a 15-year-old boy reaches Mumbai.

सीकर : हीरो बनने का सपना, जेब में मात्र 1 हजार रुपये... 15 साल का लड़का पहुंच गया मुंबई

सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग छात्र एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई चला गया. महज 1 हजार रुपए लेकर वह ट्रेन में बैठकर सीकर से मुंबई पहुंच गया. पुलिस ने उसे मुंबई के जुहू इलाके से सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. 

मुंबई : सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग छात्र एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई चला गया. महज 1 हजार रुपए लेकर वह ट्रेन में बैठकर सीकर से मुंबई पहुंच गया. पुलिस ने उसे मुंबई के जुहू इलाके से सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. 

 

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

सीकर में रहता था नाबालिग
जानकारी के अनुसार, नाबालिग स्टूडेंट मूल रूप से कोटपूतली-बहरोड़ का रहने वाला है और फिलहाल वह सीकर में अपनी मां व बहन के साथ रहता था. छात्र 9 जनवरी को मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. नाबालिग के पास मोबाइल फोन था, जो लगातार स्विच ऑफ आ रहा था. 

Read More उद्धव ठाकरे ने नागपुर दंगे पर सीधे गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधा

जुहू इलाके में होने की मिली सूचना
इस पर उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की और टेक्निकल सोर्सेज के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे वहां से ढूंढ निकाला और सीकर लाकर परिजनों को सौंप दिया. 

Read More आदित्य ठाकरे का हमला सरकार चलानी आती नहीं दंगे कराकर राज्य में लगा रहे हैं आग

जेब में थे केवल 1 हजार रुपये 
बताया जा रहा है कि नाबालिग केवल 1 हजार रुपए लेकर मुंबई गया था और मुंबई पहुंचते-पहुंचते उसके पास पैसे खत्म हो गए. पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने मोबाइल ऑन कर अपने दोस्त को कई बार कॉल किया. दोस्त ने ही इसकी जानकारी नाबालिग के पिता को दी, जिसके बाद पुलिस को अहम सुराग मिला और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

Read More मुंबई : साइबर सेल ने समय रैना को भेजा तीसरा समन