नांदेड़ : छेड़खानी के आरोपी ने जमानत मिलते ही पीड़िता के पति को लगाई आग
Nanded: Molestation accused sets victim's husband on fire after getting bail
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के बाद उसके पति को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया घटना 29 दिसंबर की तड़के नाइगांव तहसील के बेंद्री गांव में घटी। संतोष माधवराव बेंद्रीकर के खिलाफ 22 दिसंबर को नाइगांव पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया था।
नांदेड़ : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के बाद उसके पति को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया घटना 29 दिसंबर की तड़के नाइगांव तहसील के बेंद्री गांव में घटी। संतोष माधवराव बेंद्रीकर के खिलाफ 22 दिसंबर को नाइगांव पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया था।
उसे 28 दिसंबर को नरसी इलाके से गिरफ्तार किया गया और जल्द जमानत मिल गई। 29 दिसंबर को उसने और उसके परिजनों ने महिला के पति से इस बात पर पूछताछ की कि दंपती ने पुलिस से संपर्क क्यों किया। इसके बाद आरोपी बेंद्रीकर, उसके पिता माधव और भाई शिवकुमार ने पीड़िता के पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शख्स नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती है।
सब इंस्पेक्टर गजानन तोतेवाड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उन्हें 30 दिसंबर को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।


