मुंबई : लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने का प्लान; मौजूदा ट्रेन में 1 से 2 कोच बढ़ाए जाएंगे

Mumbai: Plans to expand local and express train services; existing trains will be extended by 1 to 2 coaches.

मुंबई : लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने का प्लान; मौजूदा ट्रेन में 1 से 2 कोच बढ़ाए जाएंगे

मायानगरी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करनेवालों के लिए गुड न्यूज है। लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। वर्तमान में मध्य एवं पश्चिम रेलवे इस मकसद को हासिल करने के लिए नए टर्मिनलों का विस्तार, अतिरिक्त प्लैटफॉर्मो का निर्माण, नई पिट लाइनों की व्यवस्था, होल्डिंग एवं स्टेबलिंग लाइनों का विकास, शंटिंग व्यवस्था में सुधार, मेगा कोचिंग कॉम्पलेक्स सहित रखरखाव इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तथा सिग्नलिंग, ट्रैफिक सुविधा कार्यो एवं मल्टी-ट्रैकिंग का काम कर रही है। 

मुंबई : मायानगरी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करनेवालों के लिए गुड न्यूज है। लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। वर्तमान में मध्य एवं पश्चिम रेलवे इस मकसद को हासिल करने के लिए नए टर्मिनलों का विस्तार, अतिरिक्त प्लैटफॉर्मो का निर्माण, नई पिट लाइनों की व्यवस्था, होल्डिंग एवं स्टेबलिंग लाइनों का विकास, शंटिंग व्यवस्था में सुधार, मेगा कोचिंग कॉम्पलेक्स सहित रखरखाव इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तथा सिग्नलिंग, ट्रैफिक सुविधा कार्यो एवं मल्टी-ट्रैकिंग का काम कर रही है। 

 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

रेलवे का यह काम 2030 तक पूरा करने की योजना है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम रेलवे की मुंबई से लंबी दूरी की 44 ट्रेनें चलती है, जिन्हें 65 करने का प्लान बनाया गया है। इसके अलावा, मौजूदा ट्रेनों में हर दिन लगभग 70 कोच बढ़ाए जाएंगे, यानी प्रति ट्रेन में 1 से 2 कोच बढ़ेंगे।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

कितनी ट्रेनें बढ़ जाएंगी
वहीं, मध्य रेलवे का कहना है कि वह फिलहाल लंबी दूरी की 82 ट्रेन मुंबई से संचालित करता है। आने वाले समय में 30 प्राइमरी मेंटेनेंस और 38 रिटर्न ट्रेन का इजाफा किया जाएगा। उपनगरीय सेवाओं में वृद्धि वर्तमान में मध्य रेलवे 1820 और पश्चिम रेलवे 1406 सेवाएं चलाता है। मध्य रेलवे के पास 3 और पश्चिम रेलवे के पास 3 कार शेड हैं।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

अधिकारी का कहना है कि एमएमआर में चल रहा इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा होने के बाद लोकल सेवाओं में इजाफा हो जाएगा। क्योंकि फिर कुछ लाइन केवल लोकल ट्रेनों के लिए समर्पित होंगी। पश्चिम रेलवे ने 2030 तक 165 अतिरिक्त उपनगरीय सेवाएं चलाने की योजना बनाई है, वहीं मध्य रेलवे ने 584 सर्विस इजाफा करने की योजना बनाई है। इस हिसाब से 5 साल में कुल 749 सर्विस बढ़ने की योजना बनाई गई है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

मध्य रेलवे  मेन लाइन पर सुबह 10:36 से ब्लॉक
मध्य रेलवे  पर रविवार को विभिन्न इंजिनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक होगा। सीएसएमटी से 10:36 बजे से 15:10 बजे तक चलने वाली डाउन फास्ट लाइन सेवाएं माटुंगा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इसके अलावा ठाणे से सुबह 11:03 बजे से अपराह्न 15:38 बजे तक चलने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाएं मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। मुलुंड और माटुंगा स्टेशनों के बीच अपने ठहरावों के अनुसार रुकेंगी और गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुचेंगी।