ठाणे - मुंबई के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-4 प्रोजेक्ट में एक बार फिर रुकावट
Mumbai Metro Line 4 project between Thane and Mumbai hits another roadblock
मुंबई में लोकल ट्रेन और सड़क मार्ग पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक विकल्पों पर काम चल रहा है। इस बीच ठाणे-मुंबई के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासारवडवली) प्रोजेक्ट में एक बार फिर रुकावट आ गई है। इस मेट्रो कॉरिडोर के तहत आने वाले छह स्टेशनों के काम के लिए निकाला गया टेंडर अब तक नहीं खोला गया है। इस वजह से पूरे प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि इस देरी के पीछे एक मंत्री की आड़ और राजनीतिक दबाव जिम्मेदार है। हालांकि, अब तक किसी ने भी खुलकर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इतना तय है कि प्रोजेक्ट अब अपने तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा।
ठाणे : मुंबई में लोकल ट्रेन और सड़क मार्ग पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक विकल्पों पर काम चल रहा है। इस बीच ठाणे-मुंबई के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासारवडवली) प्रोजेक्ट में एक बार फिर रुकावट आ गई है। इस मेट्रो कॉरिडोर के तहत आने वाले छह स्टेशनों के काम के लिए निकाला गया टेंडर अब तक नहीं खोला गया है। इस वजह से पूरे प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि इस देरी के पीछे एक मंत्री की आड़ और राजनीतिक दबाव जिम्मेदार है। हालांकि, अब तक किसी ने भी खुलकर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इतना तय है कि प्रोजेक्ट अब अपने तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा।
- मेट्रो-4 करीब 32 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है, जिस पर कुल 30 स्टेशन प्रस्तावित हैं। - इस रूट पर गायमुख से केंजूरमार्ग तक के हिस्से में सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है और ट्रैक बिछाने का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। - स्टेशनों के आर्किटेक्चरल फिनिशिंग, प्लंबिंग वर्क, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, इंटीरियर और बाहरी डिजाइन से जुड़े काम अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
- - गांधीनगर, नेहरू हाउसिंग, भांडुप महानगरपालिका कार्यालय, भांडुप मेट्रो, कांजूर और सोनापुर जैसे इन छह स्टेशनों के लिए टेंडर अक्टूबर 2024 में ही बंद हो चुके हैं।
- - कई बिल्डरों ने प्रतिस्पर्धी बोली भी लगाई है और सभी प्रक्रियाएं पूरी होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक टेंडर नहीं खोले गए हैं। - इससे यह आरोप लग रहा है कि एमएमआरडीए पर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है।
- इस देरी की वजह से स्टेशन निर्माण का काम ठप पड़ा है। मेट्रो लाइन-4 के उद्घाटन में भी और देरी होने की आशंका बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएमआरडीए के आयुक्त संजय मुखर्जी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ठाणे मेट्रो से 12 लाख यात्रियों को रोजाना होगा फायदा विशेषज्ञों के मुताबिक, मेट्रो-4 पूरी तरह चालू होने के बाद रोजाना करीब 12 लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे एलबीएस रोड, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और घोडबंदर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम में बड़ी कमी आएगी। इसके अलावा यह लाइन भक्ति पार्क स्टेशन पर मोनोरेल से जुड़ेगी और सिद्धार्थ कॉलनी (मेट्रो-2बी), गोवंडी (मेट्रो-6) और कापूरबावडी (मेट्रो-5) जैसे प्रमुख इंटरचेंज भी उपलब्ध कराएगी।


