कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन का काम पूरा करने के लिए 30 दिनों का ब्लॉक

30 days block for completion of sixth line work on Kandivali-Borivali section

कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन का काम पूरा करने के लिए 30 दिनों का ब्लॉक

कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन का काम पूरा करने के लिए 30 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 20/21 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 18 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में 27 और 28 दिसंबर को 531 लोकल सेवाएं कैंसल रहेंगी। रद्दीकरण 26 की रात से ही शुरू हो गया है। शनिवार को 296 और रविवार को 235 लोकल रद्द रहेंगी। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव आएगा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोकल ट्रेनों के रद्द रहने से और जरूरत पड़ने पर बेस्ट अपनी बस सेवाएं बढ़ाएगा। वेस्टर्न रेलवे ने इस संबंध में बेस्ट को पत्र लिखा था। 

मुंबई : कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन का काम पूरा करने के लिए 30 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 20/21 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 18 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में 27 और 28 दिसंबर को 531 लोकल सेवाएं कैंसल रहेंगी। रद्दीकरण 26 की रात से ही शुरू हो गया है। शनिवार को 296 और रविवार को 235 लोकल रद्द रहेंगी। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव आएगा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोकल ट्रेनों के रद्द रहने से और जरूरत पड़ने पर बेस्ट अपनी बस सेवाएं बढ़ाएगा। वेस्टर्न रेलवे ने इस संबंध में बेस्ट को पत्र लिखा था। 

 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार बोरीवली में अप ऐंड डाउन स्लो लाइनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कमीशनिंग कार्य के लिए 27 एवं 28 दिसंबर को एक मेजर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 28 दिसंबर की मध्यरात्रि तक कांदिवली और दहिसर के बीच डाउन फास्ट लाइन पर स्पीड रिस्ट्रिक्शन भी लागू किया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी और कुछ बोरीवली-अंधेरी लोकल ट्रेनें गोरेगांव तक ही चलाई जाएंगी।

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

एक्स्प्रेस ट्रेनों पर भी असर
ब्लॉक के दौरान 2 अप और डाउन ट्रेनें (नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस) बोरीवली के बजाय वसई में शार्ट टर्मिनेट और ऑरिजनेट होंगी। इसके साथ ही बोरीवली-वलसाड के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन दहानु से शुरू और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर ख़त्म होगी। वहीं 28 को बोरीवली- दहानू मेमू कैंसिल रहेंगी। साथ ही 7 अप और 10 डाउन शेड्यूल रहेंगी। इसके अलावा 111 अप ट्रेन और 3 डाउन ट्रेन रेग्युलेटेड रहेंगी। साथ ही 6 ऐसी ट्रेनें हैं, जो बोरीवली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा