भिवंडी-ठाणे रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम... 18 किमी में लग रहे 3 घंटे
Severe traffic jam on Bhiwandi-Thane road... it's taking 3 hours to cover 18 km.
भिवंडी-ठाणे और अंजुरफाटा कशेली रोड पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण रहनाल, पूर्णा गोदाम क्षेत्र में भी वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लोगों की मानें तो, ट्रैफिक जाम विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के कारण लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस जाम विवश हो चुकी है। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी-ठाणे बाईपास रोड पर भी यही हाल है। यातायात पुलिस द्वारा जाम हटाने के लिए किया जा रहा प्रयास का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।
भिवंडी : भिवंडी-ठाणे की ओर जाने वाली दोनों सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण चालक और यात्री परेशान हैं। भिवंडी-ठाणे और अंजुरफाटा कशेली रोड पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण रहनाल, पूर्णा गोदाम क्षेत्र में भी वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लोगों की मानें तो, ट्रैफिक जाम विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के कारण लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस जाम विवश हो चुकी है। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी-ठाणे बाईपास रोड पर भी यही हाल है। यातायात पुलिस द्वारा जाम हटाने के लिए किया जा रहा प्रयास का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।
भयंकर जाम की वजह से भिवंडी से मुंबई, थाने और वापसी भिवंडी थे। लिए ओला, उबर सहित रिक्शा की सेवाएं भी आने जाने को कदापि तैयार नहीं होते हैं, निजी गाड़ियों के ड्राइवर भी मुंबई नासिक महामार्ग से साने। मुंबई जाने के नाम पर बहानेबाजी करने लगते हैं। भिवंडीकरों को अब थाने, मुंबई जाने में डर लगने लगा है।
गौरतलब हो कि, विधानसभा सत्र में कई विधायकों द्वारा भिवंडी थाने ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। आश्चर्यजनक है कि भिवंडी से थाने की 18 किलोमीटर की अल्प दूरी को तय करने में करीब 2 से 3 घंटे लगना आम बात हो गई है। भयंकर जाम में फंसकर इमरजेंसी सेवाएं भी समय से गंतव्य पर पहुंच नहीं रही हैं। शिक्षा की खातिर भिवंडी से ठाणे, मुंबई जाने वाले कॉलेज छात्र-छात्राएं भी समय से नहीं पहुंचने से दुखी हो गए हैं। प्रतिदिन महामार्ग पर लगने वाले भयंकर जाम की वजह से शुगर के मरीज महिलाएं, पुरुषों को रोड किनारे कहीं शौचालय न होने से पेशाब करने में भी भारी शर्मिंगी झेलनी पड़ रही है।

