हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम धमकी; सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

Hyderabad: Bomb threat at Hyderabad airport; security agencies on edge

हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम धमकी; सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बम धमकी का मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर सुबह 3 बजे एक ईमेल आया, जिसमें बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 में बम होने की बात कही गई थी. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट में कुल 154 यात्री सवार थे. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह उड़ान सुबह 11:31 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची. 

हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बम धमकी का मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर सुबह 3 बजे एक ईमेल आया, जिसमें बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 में बम होने की बात कही गई थी. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट में कुल 154 यात्री सवार थे. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह उड़ान सुबह 11:31 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची. 

 

Read More मुंबई में 11 नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रहा है रेलवे प्रशासन; यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर

एक दिन पहले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भेजा गया बम की धमकी भरा ईमेल पूरी तरह फर्जी साबित हुआ. एयरपोर्ट की आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल आया था, जिसमें दावा किया गया था कि एयरपोर्ट के अराइवल एरिया के पास आरडीएक्स बम रखा गया है.

Read More कल्याण में रिफंड को लेकर विवाद; शख्स दुकानदार को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

अधिकारियों के मुताबिक, मेल मिलते ही पूरे एयरपोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. आरजीआईए आउटपोस्ट के SHO ने बताया, 'हमने तुरंत पूरे एयरपोर्ट की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. यह बम धमकी पूरी तरह फर्जी है.' पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. 

Read More  नई दिल्ली : 'तलाक-ए-हसन' पर अंतिम सुनवाई के लिए 19-20 नवंबर को