मुंबई : मुलुंड रेलवे स्टेशन पर महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार
Mumbai: Man arrested for molesting woman doctor at Mulund railway station
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 15 नवंबर को देर रात करीब 01:10 बजे उस समय हुई जब डॉक्टर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान महेश पाखरे ने कथित तौर पर उनका पीछा किया, उन्हें घूरा और अपना गुप्त अंग उन्हें दिखाया। इस पर डॉक्टर ने शोर मचाया, तो पुलिस ने तुरंत पाखरे को पकड़ लिया।
मुंबई : राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 15 नवंबर को देर रात करीब 01:10 बजे उस समय हुई जब डॉक्टर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान महेश पाखरे ने कथित तौर पर उनका पीछा किया, उन्हें घूरा और अपना गुप्त अंग उन्हें दिखाया। इस पर डॉक्टर ने शोर मचाया, तो पुलिस ने तुरंत पाखरे को पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला के विरुद्ध आपराधिक हमला या आपराधिक बल का प्रयोग इस इरादे या ज्ञान के साथ करना कि इससे उसकी गरिमा भंग होने की संभावना है) और धारा 75(1) (iii) (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


