भिवंडी में 1.71 करोड़ का जमीन घोटाला, आरोपी फरार

Land scam worth Rs 1.71 crore in Bhiwandi, accused absconding

भिवंडी में 1.71 करोड़ का जमीन घोटाला, आरोपी फरार

शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश नानजी पटेल, निवासी मुलुंड (प.), मुंबई ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी हसमुख केशवजी कंझारिया निवासी कामतघर भिवंडी, ने वर्ष 2009 से 2025 तक पीड़ित को पिंपलास और पिंपलनेर क्षेत्र में उनकी तथा अन्य व्यक्तियों की 25 एकड़ जमीन बेचने का भरोसा दिया था। आरोपी ने दावा किया था कि यह जमीन 10 करोड़ रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी।

भिवंडी : शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश नानजी पटेल, निवासी मुलुंड (प.), मुंबई ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी हसमुख केशवजी कंझारिया निवासी कामतघर भिवंडी, ने वर्ष 2009 से 2025 तक पीड़ित को पिंपलास और पिंपलनेर क्षेत्र में उनकी तथा अन्य व्यक्तियों की 25 एकड़ जमीन बेचने का भरोसा दिया था। आरोपी ने दावा किया था कि यह जमीन 10 करोड़ रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Read More बैंकों में मराठी का इस्तेमाल करें...नहीं तो तेज होगा आंदोलन, राज ठाकरे की सीधी चेतावनी !

पीड़ित को भरोसा दिलाकर आरोपी ने समय-समय पर 1,71,00,000/- नकद एवं बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त किए। लेकिन न तो संबंधित जमीन उनके नाम की निकली और न ही आरोपी ने जमीन का कोई सौदा पूरा किया।

Read More मुंबई: वक्फ (संशोधन) विधेयक असंवैधानिक और धार्मिक मामलों के प्रबंधन की समानता और स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन - वारिस पठान

शिकायतकर्ता के अनुसार, भरोसा देने के बावजूद आरोपी ने न तो जमीन दिलाई और न ही दी गई रकम वापस की। इस मामले में शांतिनगर पुलिस स्टेशन में गु.र. क्र. 1262/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (2) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या