नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बम धमाके को लेकर चेतावनी; ऐसी सजा देंगे दुनिया देखेगी...

New Delhi: Union Home and Cooperation Minister Amit Shah warned about the Delhi bomb blast; we will give such punishment that the world will see...

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बम धमाके को लेकर चेतावनी; ऐसी सजा देंगे दुनिया देखेगी...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बम धमाके को लेकर चेतावनी दी है। शाह ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के जिम्मेदारों को दी गई सजा से दुनिया भर में एक कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सजा से स्पष्ट होगा कि भारत में इस तरह के हमले दोबारा नहीं होने चाहिए। उन्होंने सरकार की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित किया कि इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। यह सरकार के नेतृत्व के टॉप लेवल पर दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बम धमाके को लेकर चेतावनी दी है। शाह ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के जिम्मेदारों को दी गई सजा से दुनिया भर में एक कड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सजा से स्पष्ट होगा कि भारत में इस तरह के हमले दोबारा नहीं होने चाहिए। उन्होंने सरकार की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित किया कि इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। यह सरकार के नेतृत्व के टॉप लेवल पर दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

 

Read More दिल्ली :  ISIS आतंकवादी गिरफ्तार; देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी 

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई दुनिया को संदेश
अमित शाह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई दुनिया को दिखाएगी कि भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संदेश स्पष्ट होगा - जो कोई भी हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे कठोरतम परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसमें शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरी तरह साकार किया जाएगा।

Read More ऑपरेशन सिंधु: युद्ध प्रभावित ईरान से निकाले गए 311 और भारतीय दिल्ली पहुंचे

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
केंद्रीयगृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता तथा ग्रामीण सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Read More नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति की जांच को चुनौती

शाह ने इस मौके पर शिक्षा और रक्षा तैयारियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया। उन्होंने कहा किगुजरात में नवनिर्मित मोतीभाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

Read More मुंबई : दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मोबाइल नंबर को नियंत्रण में लेने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली से व्यक्ति गिरफ्तार